संवाददाता, मार्च 7 -- Bijnor News: यूपी के बिजनौर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां नहटौर के गांव फुलसंदा में शुक्रवार रात दामाद ने 50 वर्षीय सास की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। ससुर ने दादा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार नहटौर थाना क्षेत्र के गांव फुलसंदा गंगादास के रहने वाले फकीरचंद और उनकी पत्नी बबली बड़ी बेटी भावना ने दो साल पहले गांव के ही शीतल के बेटे सजल के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी। शादी के एक साल तक दोनों गांव से बाहर रहे,करीब एक साल बाद दोनों वापस गांव में आकर रहने लगे। शुक्रवार रात 9 बजे किसी बात को लेकर दामाद सजल की अपनी सास बबली से कहासुनी हो गई। इससे गुस्साए सजल ने सास ...