बिजनौर, अप्रैल 14 -- बिजनौर, वरिष्ठ संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी द्वारा बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। अपने संबोधन में डीएम ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय समाज में शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन लाने का कार्य किया। उन्होंने वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया और उनके सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देकर डॉ. अंबेडकर ने समाज के कमजोर वर्गों को आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया तथा भारतीय संविधान के निर्माण म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.