बिजनौर, दिसम्बर 26 -- नहटौर में छत से गिरने से एक वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। बच्चे की छत से गिरने की वीडीओ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार ग्राम सदरुद्दीन नगर निवासी नदीम का एक वर्षीय बेटा ईशान अचानक छत से गिर गया। जिसे घर के बाहर खड़े लोगों ने तुरंत बच्चों को उठाकर चिकित्सक के पास ले गए। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में बच्चा अचानक छत से गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। जिससे आसपास खड़े लोग भी डर जाते हैं। बताया जाता है कि बच्चों के पैर में फैक्चर हुआ है जिसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.