बिजनौर, मई 9 -- बिजनौर। चंदक थाना मंडावर क्षेत्र के गांव कुंदनपुर में शनिवार को कुत्तों के झुंड से जान बचाने के लिए एक जंगली नर पहाड़ा(दबकोर) मांगेराम के घर में घुस गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन गंभीर रूप से घायल जानवर ने उपचार से पहले ही दम तोड़ दिया। वन विभाग ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वन दरोगा रूचित चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पायेगा। आशंका है कि कुत्तों के काटने और भागने के दौरान आई अंदरूनी चोटों से उसकी मौत हुई है। क्षेत्र में लगातार जंगली जानवरों के रिहायशी इलाकों में आने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...