लखनऊ, मई 26 -- बिजनौर में मानक के विपरीत बने स्वीमिंग पूल लोगों की जान का सबब बनता जा रहा है। सोमवार को कम पानी में जन सेवा केंद्र संचालक के छलांग लगाने से घायल हो गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में घरवालों का आरोप है कि बिना किसी ट्रेनर के ही स्वीमिंग पूल में बच्चे नहा रहे थे। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। नक्स सिटी निवासी दुष्यंत गुप्ता (45) टूरियागंज में जन सेवा केंद्र चलाते थे। सोमवार सुबह वह अपने बेटे वंश और वैभव के साथ मनीष यादव गेट के पास बने मौर्या स्विमिंग पूल गए थे। वह बच्चों को तैरना सिखा रहे थे। हालांकि पूल में पानी कम था। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि दुष्यंत गुप्ता ने एकाएक पानी में छलांग लगा दी। लेकिन पानी कम होने के कारण उनका सिंह पूल के फर्श से टकरा गया। जिससे ...