अमरोहा, मई 14 -- नौगावां सादात थाना क्षेत्र में बिजनौर-मुरादाबाद रोड पर बुधवार शाम रफ्तार तेज होने से अनियंत्रित हुआ ट्रक सड़क किनारे बने एक मकान से जा घुसा। गनीमत रही कि कोई चपेट में नहीं आया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक चालक और परिचालक केबिन में फंस गए और दोनों गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ग्रामीणों की मदद से राहत कार्य शुरू किया। ट्रैक्टर की मदद से केबिन में फंसे चालक-परिचालक को बाहर निकाला गया। उपचार के लिए दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने नूरपुर की ओर से आ रहे ट्रक की रफ्तार तेज थी। यह भी पढ़ें- गढ़ हाईवे पर ट्रक ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, 6 घायल क्षेत्र के गांव आलमपुरी से गुजरते में वह अनियंत्रित हो गया। इसके बाद मकान में जा घुस...