अमरोहा, मार्च 13 -- अमरोहा। शहर के बिजनौर रोड पर लकड़ा चौराहे के पास स्थित दरगाह शाह विलायत में गुरुवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार के कारण अमरोहा-बिजनौर मार्ग पर दिनभर जाम लगा रहा। बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मियों का जहां पसीना छूटता दिखा तो वहीं वाहन चालक और राहगीर हलकान भी दिखाई दिए। पड़ोसी जिले बिजनौर व उत्तराखंड से जोड़ने वाले इस मुख्य मार्ग पर सुबह से लगना शुरू हुआ जाम देर शाम तक बदस्तूर लगता रहा। हालात बेकाबू होते देख जिला यातायात प्रभारी राजेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर कमान संभाली, इसके बाद दरगाह कमेटी के प्रबंधक से छह वॉलिंटियर्स लेते हुए जाम में फंसे वाहनों को चौराहे से पास कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.