अमरोहा, सितम्बर 7 -- बिजनौर बैराज से गंगा में 125970 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद तिगरी गंगा के जलस्तर में रविवार को दस सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को गंगा के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है। लगातार बारिश होने की वजह से तिगरी गंगा का जलस्तर रोजाना दस सेमी बढ़ रहा है। पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के चलते गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बिजनौर बैराज से रोजाना पानी छोड़ा जा रहा है। पानी छोड़े जाने का असर तिगरी गंगा में भी दिखाई दे रहा है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: गंगा की धार हुई तेज, राजघाट में आरती स्थल की सीढ़ियों तक पहुंचा पानी खादर क्षेत्र के शीशोवाली, ढाको वाली, दारानगर, लठीरा, फरीदपुर आदि गांवों के खेतो...