अमरोहा, अगस्त 12 -- गजरौला, संवाददाता। बीते दिनों हुई बारिश के बाद तिगरी गंगा का जलस्तर फिलहाल स्थिर है। बिजनौर बैराज से 121692 क्यूसेक पानी छोड़ा गया लेकिन इससे ज्यादा पानी डिस्चार्ज हो गया। जिसके चलते बुधवार को तिगरी गंगा का जलस्तर 200.60 सेमी दर्ज किया गया।गंगा का पानी खादर क्षेत्र के शीशोवाली, ढाको वाली, दारानगर समेत कई गांवों के पास तक पहुंच गया है। गांवों को जोड़ने वाले कच्चे रास्ते कीचड़ में तब्दील हो गए हैं। कई स्थानों पर दोपहिया वाहन भी नहीं निकल पा रहे हैं। पशु चारा लाने व खेतों तक पहुंचने में भी दिक्कत हो रही है। उधर, गंगा तट पर प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी रखी जा रही है। संबंधित विभागीय कर्मचारी जलस्तर पर नजर बनाए हैं। किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। जिम्मेदार अफसरों का कहना है कि फिलहाल जलस्...