बिजनौर बैराज से छोड़ा दो लाख 11 हजार क्यूसेक पानी, 20 सेमी बढ़ा जलस्तर
अमरोहा, अगस्त 7 -- लगातार जारी बारिश के बाद शुक्रवार को तिगरी गंगा का जलस्तर 20 सेमी बढ़ गया। खादर क्षेत्र में जलभराव की समस्या भी बरकरार है। निचले इलाकों में खेतों और संपर्क मार्गों तक पानी भरने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई किसानों की फसल भी पानी की चपेट में आकर प्रभावित हुई है, जिससे उनकी चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार को बिजनौर बैराज से दो लाख 11 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिसके बाद तिगरी गंगा का जलस्तर 200.65 सेमी दर्ज किया गया। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के चलते गांवों को जोड़ने वाले कच्चे रास्ते कीचड़ में तब्दील हो गए हैं। यह भी पढ़ें- Hapur News: खादर क्षेत्र का एसडीएम ने किया निरीक्षण कई स्थानों पर दोपहिया वाहन भी नहीं निकल पा रहे हैं। पशु चारा लाने व खेतों तक पहुंचने में भी दिक्कत हो रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.