बरेली, मार्च 14 -- पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे अभ्यर्थियों की सुविधा को परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। एक ट्रेन बिजनौर से बरेली और दूसरी लखनऊ से शाहजहांपुर तक चलेगी। रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों के संबंध में सूचना जारी कर दी है। रेलवे के अनुसार उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के चलते बिजनौर-बरेली-बिजनौर परीक्षा स्पेशल (04350-04349) अनारक्षित ट्रेन चलाएगा। 14 और 25 मार्च को (04350) बिजनौर से सुबह 4:20 बजे चलेगी। बरेली जंक्शन 8:50 बजे पहुंचेगी। यहां से वापसी में 04349 बरेली-बिजनौर परीक्षा स्पेशल दोपहर 13:00 बजे बिजनौर को रवाना होगी। शाम 18:20 बजे पहुंचेगी। ट्रेन का स्टॉपेज हल्दौर, चंदपुर सिई हाल्ट, गजरौला, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर में भी होगा। वहीं दूसरी परीक्षा स्पेशल (04247-04248) लखनऊ-शाहजह...