लखनऊ, फरवरी 3 -- पुलिस को आरोपी के पास से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी मिली आरोपी ने बिजनौर थाने क्षेत्र में हुई दोनों चोरियों की बात स्वीकार की लखनऊ, संवाददाता। बिजनौर पुलिस ने कुछ दिनों पहले क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग चोरियों का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस को आरोपी के पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण समेत नगदी मिली। पुलिस ने बताया कि माती गांव निवासी सुजीत के घर 26 जनवरी की रात चोरी हुई थी। पीड़ित अपने परिवार संग मोहनलालगंज के गणेश खेड़ा स्थित ससुराल गए थे। रात में चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने और 56 हजार रुपये पार कर दिए थे। अगले दिन घर आने पर चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। दूसरी घटना बिजनौर कस्बा के कटरा मोहल्ला निवासी कल्लू गौतम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.