बिजनौर, अप्रैल 27 -- हल्दौर। बिजनौर-नूरपुर मार्ग पर गांव धनौरी के सामने रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक के हेल्पर की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और काफी देर तक मार्ग पर यातायात बाधित रहा। शाहजहांपुर से बिजनौर की ओर आ रहा एक ट्रक गांव धनौरी के सामने पहुंचा ही था कि सड़क किनारे तेल खत्म होने के कारण खड़े एक ट्रक से पीछे से जा टकराया। बताया जाता है सड़क किनारे खड़ा ट्रक काफी देर से तेल खत्म होने के चलते रुका हुआ था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और केबिन में बैठे चालक और हेल्पर बुरी तरह फंस गए। यह भी पढ़ें- बिजनौर : खड़े ट्रक में पीछे से घुसा दूसरा ट्रक, चालक-परिचालक घायल हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर दौड़ पड़े। देखत...