बिजनौर, सितम्बर 5 -- बिजनौर-नजीबाबाद हाईवे पर ग्राम ताहरपुर ईशाक में जमालती (जमल्दी) कट के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों बाइक से मंडी में मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुक्रवार सुबह ग्राम गाजीपुर निवासी शमुन अहमद (40 वर्ष) और ग्राम फाजलपुर हबीब उर्फ बड़ी जवाली निवासी जाकिर (45 वर्ष) बाइक से मंडी जा रहे थे। अचानक जमालती कट के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और कार दोनों क्षतिग्रस्त हो गए तथा दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सूचना पुलिस को दी गई।पुलिस म...