बिजनौर जा रहे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद नजरबंद, पुलिस के साथ हुई तीखी नोकझोंक
बिजनौर, जून 4 -- UP News: सत्ता परिवर्तन रैली में शामिल हो रहे बिजनौर जा रहे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को पुलिस प्रशासन ने नजर बंद कर लिया। सांसद की पुलिस प्रशासन से जमकर नोकझोक हुई। वहीं, एएसपी के निर्देशन में भारी पुलिस फोर्स ने उनके आवास को घेर लिया। इससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। दरअसल, सत्ता परिवर्तन को लेकर बिजनौर मुख्यालय पर आजाद समाज पार्टी का गुरुवार को कार्यक्रम प्रस्तावित था। नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद धामपुर स्थित आवास से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ बिजनौर के लिए रवाना हो रहे थे। इस दौरान एएसपी पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव भारी पुलिस फोर्स के साथ उनके आवास पहुंचे। पुलिस प्रशासन ने आवास पर पहुंचकर सांसद चंद्रशेखर आजाद को कार्यकर्ताओं के साथ आवास में नजर बंद कर लिया। इस दौरान बिजनौर रवाना होने को लेकर सांसद चंद्रशेख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.