बिजनौर के युवकों ने कश्मीर में हमजा बने विशाल को ढूंढ कुपवाड़ा पुलिस को सौंपा
बिजनौर, मई 20 -- बिजनौर। कश्मीर में काम करने गए बिजनौर के किशोर के धर्मांतरण मामले में मंगलवार को उस वक्त नया मोड़ आ गया, जब बिजनौर के कुछ युवाओं ने घाटी में किशोर को सकुशल बरामद कर पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी 'मौसम' के प्रयास से कश्मीर में रह रहे बिजनौर के युवकों के कारण यह मुमकिन हो सका। जब तक बिजनौर पुलिस टीम कश्मीर पहुंच पाती, उससे पहले ही इन युवकों ने नाबालिग विशाल को कुपवाड़ा थाने पहुंचा दिया। भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर बाखरपुर निवासी कृष्ण कुमार के बेबस परिवार की खबर देखी तो उन्हें प्रकरण का पता चला। 'मौसम' ने तुरंत कश्मीर में काम कर रहे बिजनौर के युवकों से संपर्क साधा। उन युवकों ने विशाल को वहां काम करते हुए देखा था। बिना वक्त गंवाए मौसम के कहने पर इन युवकों ने विशाल को ढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.