हरिद्वार, मार्च 2 -- पति से मिलने हरिद्वार पहुंची यूपी के बिजनौर की महिला से कार और ऑटो चालक ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही होटल मैनेजर को साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। शहर कोतवाली पुलिस के अनुसार, वारदात शनिवार देर शाम की है। यूपी के बिजनौर जिले से एक महिला, सिडकुल की फैक्ट्री में कार्यरत पति से मिलने पहुंची थी। आरोप है हरिद्वार बस अड्डे के पास एक ऑटो चालक ने मदद के बहाने अपने वाहन में बैठा लिया। कुछ दूर जाकर ऑटो चालक ने महिला को एक कार में बैठा दिया। कार चालक उसे शिव मूर्ति गली स्थित होटल ले गया। पीछे से ऑटो चालक भी पहुंच गया। होटल में कार चालक व ऑटो चालक ने कथित तौर पर महिला से दुष्कर्म किया। यहां से किसी तरह निकलकर पीड़िता शहर कोतवाली पहुंची ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.