बिजनौर, मार्च 15 -- बिजनौर। वनस्थली यूनिवर्सिटी में आयोजित 42 वे दीक्षांत समारोह में यूपी की छात्रा राफिया नाज ने राजस्थान की वनस्थली महिला यूनिवर्सिटी में मास्टर ऑफ साइंस बायोटेक्नोलॉजी में प्रथम वरीयता प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया। वनस्थली महिला यूनिवर्सिटी में 14 मार्च को 42वें दीक्षांत समारोह में प्रो. अनिल डी . सहस्त्रबुद्धे अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी फोरम भारत सरकार ने छात्राओं को उपाधि प्रदान की तथा विभिन्न संकाय में प्रथम वरीयता प्राप्त करने वाली छात्राओं को गोल्ड मेडल्स प्रदान किए गए। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद की मूल निवासी राफिया नाज ने पूर्व में भी बैचलर ऑफ साइंस बायोटेक्नोलॉजी में वरीयता प्राप्त करते हुए निवर्तमान उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ द्वारा उपाधि प्राप्त की थी। राफिया ने अपने माता पिता का नाम रोशन करते ह...