बिजनौर की किसी भी सीट से लड़कर दिखाएं सीएम, हरा न पाया तो राजनीति छोड़ दूंगा
अमरोहा, अक्टूबर 19 -- नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सीधे चुनावी मुकाबले की चुनौती दी। रविवार को हसनपुर में पार्टी प्रत्याशी शाहनवाज चौधरी के समर्थन में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बिजनौर जिले की आठ विधानसभा सीटों में से किसी भी एक सीट से उनके सामने चुनाव लड़कर दिखाएं। चंद्रशेखर ने दावा किया कि अगर वह योगी आदित्यनाथ को हरा नहीं पाए तो राजनीति छोड़ देंगे। हालांकि, उन्होंने इसके साथ चुनाव बैलेट पेपर से कराने की शर्त भी रखी। संभल रोड स्थित अब्दुल्ला इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा में चंद्रशेखर आजाद ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर की सदर सीट पर उनके खिलाफ चुनाव लड़ने पहुंचे थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.