बिजनौर, अप्रैल 4 -- बिजनौर। बिजनौर-किरतपुर मार्ग पर ग्राम झलरे के पास शनिवार रात करीब 10 बजे दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान 32 वर्षीय हर्ष चौधरी निवासी ग्राम फरीदपुर भोगी थाना बिजनौर और 35 वर्षीय मोहित के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मोहित की गुरुद्वारा रोड बिजनौर पर महालक्ष्मी नाम से दूध की डेयरी है। हादसे में गुरुद्वारा नई बस्ती बिजनौर के सेवादार रविंद्र सिंह घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...