देहरादून, मार्च 16 -- देहरादून। राजपुर थाना पुलिस धोरनपुल के पास से 112 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर राजपुर प्रदीप सिंह रावत ने बताया कि कार्रवाई रविवार शाम हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान 35 वर्षीय राहुल पुत्र जोगेंद्र सिंह के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से नियामतपुर, थाना नगीना, जिला बिजनौर का निवासी है। आरोपी अपनी सफेद रंग की कार से दून में नशे की सप्लाई करने पहुंचा था। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। तब उससे नशा सामग्री मिली। आरोपी स्मैक बिजनौर निवासी वित्तूल पोसवाल से लेकर आया था। राजपुर पुलिस ने आरोपी राहुल और सप्लायर वित्तूल पोसवाल पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। फरार वित्तूल की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...