बिजनौर, अप्रैल 8 -- कुछ दिन पूर्व गांव हैजरपुर निवासी प्रशांत सैनी मारपीट में घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। बुधवार को क्षेत्रीय सांसद चंदन चौहान अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रशांत के परिजनों से मिले और सांत्वना दी। वहीं लोगों ने देरी से सांसद गांव में पहुंचने पर नाराजगी जताई है। बताते चलें कि गांव हैजरपुर निवासी प्रशांत सैनी की एक लड़की की स्कूटी से टक्कर हो गई थी। इसके बाद लड़की के परिजनों ने उससे मारपीट की थी। इस दौरान प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गया था और मेरठ में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मौत होने के बाद काफी हंगामा और लोगों में आक्रोश देखने को मिला। वहीं बिजनौर सांसद चंदन चौहान अपने कार्यकर्ताओं के साथ गांव में पहुंचे और प्रशांत सैनी को श्रद्धांजलि दी और परिजनों को सांत्वना दी गई। उन्होंने परिजनों को हर संभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.