बिजनौर, मई 2 -- बिजनौर/नजीबाबाद। घर से दूध लेने निकली महिला को हाथी ने हमला कर मार डाला। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम घंटों बाद घटना स्थल पर पहुंची। इस घटना से लोगों में दहशत व्याप्त है। मंडावली के गांव रामपुर चाठा निवासी सुरेंद्र सिंह की 45 वर्षीय पत्नी ब्रह्मवती सुबह दूध लेने के लिए गई थी। डेयरी गांव के पास लगभग 600 मीटर की दूरी पर है। काफी समय बीत जाने के बाद जब ब्रह्मवती घर नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो गए। उनकी खोजबीन शुरू हुई। परिजन ब्रह्मवती की तलाश में लगे हुए थे। यह भी पढ़ें- जंगल में लकड़ी लेने गई वृद्धा को हाथी ने कुचलकर मार डाला इस बीच कुछ लोगों ने खेत में महिला के पड़े होने की सूचना दी। कुछ लोग घास काटने खेतों में गए हुए थे वहां पर उन्होंने ब्रह्मवती को मृत अवस्था में देखा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.