बिजनौर, जनवरी 23 -- चांदपुर। आधारशिला द स्कूल में शुक्रवार को बसंत पंचमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। शिक्षकों एवं छात्रों ने मां सरस्वती की वंदना की। विद्यालय की संगीत शिक्षिका कोमल चौहान ने मां सरस्वती के चरणों में समर्पित एक सुंदर गीत प्रस्तुत किया। शिक्षक कमलेश कुमार जोशी ने एक स्वरचित भजन सुनाया। छात्र तन्मय चौहान, शशांक एवं विभांशु ने भगवान श्रीराम की वंदना प्रस्तुत की। हिंदी विभागाध्यक्ष चतुर्भुज पांडेय ने बसंत पंचमी की महत्ता के बारे में बताते हुए सभी को बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रबंधक विवेक कर्णवाल, एकता कर्णवाल, प्रधानाचार्या अनीता शर्मा, उप प्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह नेगी, कोऑर्डिनेटर बबिता त्यागी, रजनी शर्मा, विकास सैलानी आदि रहे।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.