बिजनौर, दिसम्बर 15 -- नूरपुर, संवाददाता। रविवार देर रात बिजनौर चौराहे तथा सैदपुर के पास हुए सड़क हादसों में एक ई रिक्शा चालक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार देर रात ई रिक्शा चालक बलराम उर्फ बंटी पुत्र महावीर सिंह निवासी पौटा ताजपुर,साथी गजराज निवासी अजीतपुर दासी धामपुर के साथ बिजनौर रोड पर अस्पताल में मरीज को छोड़कर आ रहा था। बिजनौर नहटौर चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी ई रिक्शा में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से ई रिक्शा चालक बलराम की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि गजराज गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर थाने को सूचित किया। गजराज को सीएचसी पहुंचाया। पुलिस ने मृतक की पत्नी रूबी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को कब्जे में लिया। दूसरा हादसा देर रात मुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.