बिजनौर, मई 11 -- बिजनौर/चंदक। बिजनौर के गांव दौलतपुर में सोमवार सुबह खेत पर दवा का छिड़काव कर रहे किसान पर गुलदार ने हमला कर दिया। किसान ने साहस दिखाते हुए दवाई के पाइप के सहारे गुलदार का डटकर मुकाबला किया। आसपास मौजूद किसान मदद को दौड़े तो गुलदार खेतों की ओर भाग निकला। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। मंडावर क्षेत्र के गांवों में गुलदार की लगातार चहलकदमी से ग्रामीणों में भय का माहौल बना है। सोमवार सुबह गांव दौलतपुर निवासी किसान विकल अपने खेत में दवाई का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान पास के खेत से निकलकर गुलदार अचानक उसकी ओर झपटा। यह भी पढ़ें- गुलदार ने किया किसान पर हमला, दहशत अचानक हुए हमले से घबराने के बजाय किसान विकल ने साहस से काम लेते हुए शोर मचा दिया और अपने हाथ में मौजूद दवाई के पाइप से गुलदार का डटकर सामना किया। शोर सुनकर आसपास खे...