बिजनौर, फरवरी 27 -- चांदपुर-नूरपुर नूरपुर मार्ग स्थित भगवत पब्लिक स्कूल के सामने अज्ञात वाहन ने भाकियू लोक शक्ति के जिला सचिव की बाइक में टक्कर लगने से जिला सचिव निवासी इस्माइलपुर मनोज कुमार पुत्र चमन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मनोज कुमार चांदपुर में एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। शुक्रवार सुबह छुट्टी होने के बाद घर जा रहा था। भगवन्त पब्लिक स्कूल के सामने वाहन ने टक्कर मार दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मनोज के शव पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। उधर प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मनोज कुमार के सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं उनका कहना है कि वाहन की तलाश में जुटी है। जगह-जगह पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.