बिजनौर, मार्च 26 -- बिजनौर/कोतवाली देहात। कोतवाली देहात थाना के गांव मसूरी में मंगलवार रात घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर एएसपी देहात, सीओ नगीना व थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इलेक्ट्रिक बर्न से मौत होना आया है। पुलिस विभिन्न बिन्दुओं पर जांच कर रही है। थाना कोतवाली देहात के गांव मसूरी निवासी 75 वर्षीय जीराज सिंह अपनी 72 वर्षीय पत्नी रामरती देवी के साथ गांव के बाहर बने मकान में रहते थे। उनके दोनों पुत्र विलेन्द्र व दिनेश गांव में ही अलग स्थान पर रहते हैं। बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे गांव की बिजली चली गई। करीब साढ़े दस बजे ग्रामीणों ने देखा कि बुजुर्ग बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़े हैं और उनके सिर से खून बह रहा है। शोर सुनकर दं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.