बिजनौर, फरवरी 28 -- शेरकोट। शेरकोट-नंदगांव मार्ग पर राहगीरों ने सड़क किनारे एक गुलदार का शव पड़ा देखा। घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई, जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह के अनुसार मृत गुलदार नर है और उसकी उम्र करीब चार से पांच वर्ष के बीच होगी। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी ऊंचे पेड़ से गिरने से गुलदार की मौत हुई है। हालांकि, वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। क्षेत्र में पहले भी गुलदार की आवाजाही की चर्चाएं होती रही हैं, जिसके चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने लोगों से सतर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.