बिजनौर, मार्च 10 -- बिजनौर। शहर के एसआरएस मॉल के पास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक टोपी लगाए युवक को घेरकर उससे जबरन भारत माता की जय के नारे लगवाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। विरोध करने पर उसके साथ धक्का मुक्की भी की गई। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार रविवार रात भारत के टी-20 विश्व कप जीतने पर बिजनैर में जश्न का माहौल था। शहर कोतवाली अंतर्गत एसआरएस मॉल के बाहर भी युवा ढोल नगाड़े बजा रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक मुस्लिम युवक को जश्न में चूर कुछ युवकों ने पकड़ लिया और उससे जबरन भारत माता की जय के नारे लगवाने का दबाव बनाया। युवक के इनकार करने पर उसके साथ धक्का-मुक्की तक की गई। इसका किस...