मेरठ, अप्रैल 23 -- 17 अप्रैल से लापता 25 वर्षीय युवक का सड़ा-गला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मनोज निवासी ग्राम टांडा बेलखेड़ा के रूप में हुई है, जो पेशे से राजमिस्त्री था। परिजनों के अनुसार, मनोज 17 अप्रैल की सुबह बाइक से स्योहारा कपड़ा खरीदने के लिए घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका था। जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पुलिस को अहम सुराग मिले। फुटेज में मनोज के साथ दो युवक दिखाई दिए। शक के आधार पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने मनोज के साथ होने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहन जांच जारी है। उधर, मनोज का सड़ा-गला शव बरामद कर सामुदायिक स...