बिजनौर, मई 11 -- बिजनौर। शहर कोतवाली के मंडावर रोड स्थित लाइफ लाइन हॉस्पिटल के संचालक डॉ. अशोक चाहल पर देर रात जानलेवा हमला होने से इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि हमले में डॉ. अशोक चाहल बाल-बाल बच गए। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पड़कर पुलिस को सौंप दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी व दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात करीब 11 बजे डॉ. अशोक चाहल हॉस्पिटल के बाहर मौजूद थे। इसी दौरान आरोपी डॉ. सौरभ त्यागी ने उन पर फायर कर दिया। अचानक हुए हमले से वहां मौजूद लोग भी दहशत में आ गए।मौके यह भी पढ़ें- अस्पताल में घुसकर इलाज करा रही महिला को गोली से उड़ाया, दिनदहाड़े वारदात से सनसनी पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि ...