बिजनौर, मार्च 27 -- बिजनौर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) बिजनौर शाखा की गुरुवार को सामान्य सभा हुई। जिसमें स्थानीय प्रशासन द्वारा निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम, पैथोलॉजी लैब एवं ब्लड बैंक को रेड क्रॉस सोसायटी की सदस्यता लेने और आर्थिक सहयोग देने के निर्देशों पर कड़ा विरोध जताया गया। सभा में उपस्थित चिकित्सकों ने सर्वसम्मति से कहा कि किसी भी संस्था की सदस्यता या आर्थिक योगदान को अनिवार्य नहीं बनाया जा सकता। इसे स्वैच्छिक ही रखा जाना चाहिए। आईएमए पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना वैधानिक प्रावधान के इस प्रकार का दबाव संवैधानिक सिद्धांतों के विपरीत है।चिकित्सकों ने यह भी कहा कि अन्य जनपदों में इस प्रकार का कोई निर्देश नहीं है और राज्य स्तर पर भी इस मुद्दे पर आपत्ति जताई गई है। आईएमए ने चेतावनी दी कि यदि ऐसे निर्देश जारी रहते हैं तो संगठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.