बिजनौर, मार्च 2 -- नूरपुर, संवाददाता इंटर कॉलेज अस्करीपुर के तीन विद्यार्थियों को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित किया है। इन तीनों को इंटरमीडिएट तक राज्य सरकार द्वारा एक हजार रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाएगी।इंटर कॉलेज अस्करीपुर के प्रधानाचार्य डॉ इंद्रपाल सिंह ने बताया उनके कॉलेज के दस विद्यार्थियों ने बिजनौर में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा दी थी। इनमें से तीन विद्यार्थियों का परीक्षा में चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में वंश पुत्र महिपाल सिंह को 20वीं रैंक, मोनिका पुत्री ब्रह्मपाल सिंह को 48वी रैंक तथा प्रियांशी पुत्री यशपाल सिंह को 50वीं रैंक मिली है। इन तीनों को इंटरमीडिएट तक 1000 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति मिलेगी। यह राज्य सरकार की सहायता प्राप्त कॉलेजों में पढ़ने वाले कक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.