बिजनौर : मुठभेड़ में गोकशी के वांछित आरोपी गोली लगने से घायल
बिजनौर, मई 16 -- बिजनौर। हीमपुर दीपा थानाक्षेत्र में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। शनिवार सुबह पीपली जट गांव में गोकशी में वांछित चल रहे मुख्य आरोपी शाहिद व फुरकान को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में लगी है, जिससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ में एक गोली एसआई रजत चौधरी की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी है। पुलिस के अनुसार, शनिवार तड़के चेकिंग के दौरान पुलिस टीम का सामना वांछित अपराधी शाहिद व फुरकान से हुआ। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने आरोपी से एक बाइक, एक तमंचा, जिंदा कारत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.