बिजनौर, अप्रैल 13 -- कस्बा हल्दौर के मोहल्ला धूलियावाला स्थित ईशा मारवाड़ी के आवास पर नारी शक्ति फ्रेंड्स कॉलोनी समूह की बैठक हुई। शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। बैठक के दौरान महिलाओं को जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण एवं स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में तेजी से घटते जलस्तर और बढ़ती ऊर्जा खपत को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को जिम्मेदारी के साथ संसाधनों का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने वर्षा जल संचयन, बिजली की बचत तथा दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव अपनाकर बड़े परिणाम हासिल करने पर बल दिया।समूह की अध्यक्ष राखी रस्तोगी ने कहा कि नारी शक्ति समाज की आधारशिला है और यदि महिलाएं जागरूक होंगी तो पूरा परिवार स्वतः ही जागरूक हो जाएगा। उन्हों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.