बिजनौर, अप्रैल 6 -- बिजनौर/नहटौर। ग्राम मुकर्रमपुर में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में मादा गुलदार कैद हो गई। वन विभाग की टीम उसे रेस्क्यू कर वन क्षेत्र में छोड़ने के लिए अपने साथ ले गई। करीब 20 दिन पहले गुलदार ने इस गांव में 10 वर्षीय बच्ची को मार दिया था। ग्राम मुकर्रमपुर में इंद्रपाल सिंह के खेत में वन विभाग द्वारा 15 मार्च को गुलदार पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था। रविवार सुबह करीब 11 बजे पिंजरे में गुलदार फंसा दिखाई दिया। इसका पता लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। वन विभाग के डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह, शुभम मलिक, विपिन कुमार ने पहुंचकर गुलदार को रेस्क्यू किया। वन अधिकारियों ने बताया कि गुलदार मादा है और उसकी उम्र करीब चार वर्ष है। उधर, ग्रामीणों का दावा है कि क्षेत्र में दो गुलदार दिखाई दे रहे थे, जिनमें से अभी एक ...