बिजनौर, मार्च 20 -- बिजनौर/किरतपुर। किरतपुर क्षेत्र में होली के दिन चार मार्च को वाहन में आग लगाने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी जैद से पूछताछ के बाद मामले में कई नए पहलू सामने आए हैं। पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से पूरे प्रकरण की जांच को नई दिशा मिली है और अब आगजनी की साजिश के अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। थाना किरतपुर में 10 मार्च को दर्ज मुकदमे के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक वाहन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने अबुजर शमीम राईन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अबुजर ने बताया था कि उसे टेलीग्राम के जरिए धार्मिक शब्द लिखे वाहनों में आग लगाने के नाम पर मोहल्ला लुकमानपुरा निवासी जैद ने पैसे देने को कहा गया था। पुलिस जैद की तलाश में जुटी हुई थी। शुक्र...