बिजनौर, मार्च 28 -- चांदपुर। हल्दौर मार्ग स्थित एक कॉलेज मैदान में लगे नुमाइश मेले में दो दिन पूर्व दो युवकों के गुटों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। दो दिन पूर्व मेले में कहासुनी को लेकर दो गुटों के युवक आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया, जिससे मेले में अफरातफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार ने बताया कि 2 दिन पूर्व कहासुनी हो गई थी। मामले में तहरीर नहीं दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.