बिजनौर, मार्च 17 -- बिजनौर। स्योहारा में मुरादाबाद रोड स्थित शराब हट्टी के सामने नाले में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि वृद्ध सड़क पर कूड़ा और पन्नी आदि बीन कर अपना गुजारा करता था। सोमवार रात उसने शायद अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन कर लिया और वह नाले में जा गिरा। मंगलवार सुबह लोगों ने उसके शव को पड़ा देखा। उसकी पहचान थाना क्षेत्र के ग्राम मंडोरी निवासी रामकुमार उर्फ भोला 65 वर्ष पुत्र बत्तू सिंह दलित के रूप में हुई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.