बिजनौर, मार्च 28 -- हल्दौर। बिजनौर-नूरपुर मार्ग पर नवादा तुल्ला नहर के पास शुक्रवार रात करीब नौ बजे सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बाइक के टकरा जाने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया है कि एक ट्रक चालक नवादा नहर के पास सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर उसका टायर बदल रहा था। इसी दौरान हल्दौर की ओर से आ रही बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे ट्रक से टकरा गई। बाइक सवार 35 वर्षीय चतर सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी थाना कोतवाली शहर, जिला बिजनौर और वीर सिंह पुत्र राजा सिंह निवासी मोहल्ला बिश्नोई सराय थाना नगीना हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने दोनों घायलों को तत्काल जिला...