बिजनौर, अप्रैल 9 -- नगीना। बार एसोसिएशन नगीना के वार्षिक चुनाव को लेकर गुरुवार को सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। गुरुवार को तहसील बार हाल एल्डर कमेटी की देखरेख में चुनाव शुरू हुआ। चुनाव में कुल 322 अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अध्यक्ष पद के लिए पूर्व बार अध्यक्ष टीकम सिंह और दीपक बिश्नोई के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदान केंद्र पर सुबह से ही अधिवक्ताओं की लाइन लगी है।चुनाव अधिकारियों के अनुसार, मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू कर दी जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से नगीना थाना अध्यक्ष अवनीत सिंह मान पुलिस बल के साथ मौजूद हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.