बिजनौर, मार्च 17 -- बिजनौर। जिले के नगीना देहात थाना क्षेत्र में तैनात दरोगा 53 वर्षीय सुनील कुमार मिठालिया का सोमवार रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। इससे पुलिस विभाग सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार दरोगा सुनील कुमार मूल रूप से शामली के मोहल्ला दयानंद के निवासी थे। वर्तमान में वे मेरठ के एकता नगर में परिवार के साथ रह रहे थे। उनके परिवार में एक बेटी और दो बेटे हैं। वर्ष 1991 में उन्होंने पीएसी में भर्ती होकर अपनी सेवा शुरू की थी। बाद में वे उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हो गए थे। इन दिनों उनकी तैनाती नगीना देहात थाने में थी। सोमवार रात वे एक होमगार्ड के साथ क्षेत्र में गश्त पर गए थे। रात करीब 9:30 बजे अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया। आनन-फानन में उन्हें नजीबाबाद स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.