बिजनौर : दुष्कर्म पीड़िता ने कोतवाली में खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग
बिजनौर, जून 22 -- शहर कोतवाली परिसर में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब दुष्कर्म पीड़िता ने कथित तौर पर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। पुलिसकर्मियों ने मशक्कत कर आग बुझाकर युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। एसपी अभषेक झा ने एएसपी को मामले की जांच सौंप दी है। जानकारी के अनुसार, थाना किरतपुर के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवती रविवार रात शहर कोतवाली पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कोतवाल कक्ष के सामने एक पुलिसकर्मी से बात करने के बाद युवती ने अचानक अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। घटना के बाद कोतवाली परिसर में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह आग बुझाई और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार युवती ने कुछ समय पूर्व शहर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.