बिजनौर, मई 6 -- बिजनौर। दरोगा से मारपीट के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उधर, एक महिला ने दरोगा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। एएसपी पूर्वी ने मामले का संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। धामपुर कोतवाली में तैनात दरोगा ब्रह्मपाल गिरी बाबा पानपदास मंदिर परिसर के एक कक्ष में रहते हैं l आरोप है कि रात्रि में मंदिर परिसर में ही रह रहे दो व्यक्तियों ने मिलकर दरोगा से मारपीट की है। पुलिस ने कार्रवाई करते दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। मारपीट में दरोगा की वर्दी तक फट गई।उधर, इसी मामले में एक महिला ने दरोगा पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि वह जंगल जा रही थी। इस दौरान दरोगा ने उसके साथ अश्लीलता की। शोर सुनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.