बिजनौर, मार्च 9 -- बिजनौर। अवैध पिस्टल और तमंचे बनाने और इनकी तस्करी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। आठ आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से बड़ी संख्या में अवैध पिस्टल, तमंचे, कारतूस तथा हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। सोमवार को पुलिस लाइन के सभागार में एएसपी देहात प्रकाश कुमार ने बताया नगीना क्षेत्र में पांच मार्च को शिवालय हेल्थ केयर सेंटर में डॉ. राजकुमार की हत्या के मामले में गिरफ्तार शूटर छोटू उर्फ विकास ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उसने हत्या में प्रयुक्त तमंचा धामपुर के गांव मधी निवासी आर्यन उर्फ राजन से लिया था। इसके बाद पुलिस ने अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया। थाना नूरपुर, धामपुर और स्योहारा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए राजन से मिली जानकारी के आधार पर गिरोह के आठ सदस्य...