बिजनौर, जून 23 -- जलीलपुर चौराहे पर देर रात उसे वक्त हड़कंप मच गया, जब दो बाइक आपस में भिड़ गई। इस दौरान बाइक सवार और किशोर सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने सड़क पर घायल पड़े किशोर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और परिजनों ने जमकर हंगामा किया। चांदपुर के पाडला निवासी दिलशाद का 16 वर्षीय पुत्र अयान अपने साथी जीशान के साथ अपनी बाइक से चांदपुर की ओर आ रहा था। जब वह जलीलपुर ब्लॉक ऑफिस के सामने पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक वाले ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। वहीं पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने सड़क पर घायल पड़े किशोर अयान को कुचल दिया, जबकि उसका साथी जीशान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ ले ...