बिजनौर, फरवरी 11 -- बिजनौर। चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव मदारीपुर निवासी एक युवक को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट कर पुलिस और सीबीआई अधिकारी बताकर चार लाख रुपये की ठगी कर ली। मदारीपुर निवासी महीपाल सिंह के अनुसार आठ फरवरी की शाम करीब छह बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। इसके बाद व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। वीडियो कॉल में वह पुलिस वर्दी में दिखाई दिया और कंधे पर तीन स्टार लगे हुए थे। आरोपी ने महीपाल सिंह को बताया कि उनके नाम से केनरा बैंक में एक खाता है, जिसका एटीएम और आधार नंबर उसने स्क्रीन पर दिखाया। इसके बाद उसने किसी को भी इस बारे में जानकारी न देने की धमकी दी। कुछ समय बाद दूसरे नंबर से कॉल कर एक व्यक्ति ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया। उसने बैंक खातों की जानकारी लेकर पीड़ित पर दब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.