बिजनौर, मार्च 9 -- बिजनौर। बिजनौर-नगीना मार्ग पर रविवार देर रात ओवरलोड लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। सहारनपुर निवासी मोहन और अभिषेक रविवार को बिजनौर क्षेत्र के गांव धोकलपुर में एक लग्न कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। देर रात बाइक से वह किसी काम से बिजनौर आ रहे थे। उनकी बाइक बिजनौर-नगीना रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में 30 वर्षीय मोहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.