बिजनौर : जेल अस्पताल परिसर में फांसी पर लटका मिला बंदी का शव, हंगामा
बिजनौर, मई 10 -- बिजनौर, संवाददाता। जिला जेल में एक बंदी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। बंदी की पहचान 30 वर्षीय दीपक पुत्र चंद्रपाल निवासी ग्राम पृथ्वीपुर के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, बंदी की मौत की जानकारी होते ही परिजन और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और जमकर हंगामा किया। बताया जाता है कि दीपक 18 फरवरी 2025 से शहर कोतवाली में दर्ज लूट के एक मुकदमे में जेल में बंद था। वह करीब एक माह से बीमारी के चलते जेल अस्पताल में भर्ती था। रविवार दोपहर को उसने आम दिनों की तरह खाना भी खाया था। बाद में उसका शव पेड़ पर लटका मिला। उधर, परिजनों ने दीपक की हत्या का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम हाउस पर लगातार विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.